आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय में बदलाव, पढ़िए आदेश की कॉपी
रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ी रही है। इससे छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। जिसे देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी के संचालन के समय में बदलाव किया है। 6 घंटे (9:30 से घटा कर 3:30) की जगह अब आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ (सुबह 7 बजे से 11 बजे) 4 घंटे ही संचालित की जाएगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
इसे क्लिक कर पढ़े- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की चेतावनी, सरकार मांगें पूरी करे, नहीं तो फिर आंदोलन
आदेश में लिखा है कि भारत सरकार का पत्र 22 अक्टूबर के द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवाओं के सुद्ढीकरण एवं पुनर्गठन के संबंध में जारी निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की अवधि को न्यूनटम 6 घंटे निर्धारित करने के अनुक्रम में सुबह साढ़े 9 से साढ़े 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए मात्र ग्रीष्मकालीन की अवधि अर्थात् 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया जाए। समय अवधि में उक्त परिवर्तन करने पर केंद्र संचालन सुबर 7 बजे से 11 बजे तक होगा।
ग्रीष्मकालीन समाप्ति के बाद 1 जुलाई 2022 से फिर आंगनबाड़ी का संचालन पहले की तरह सुबह 9.30 बजे से 3.30 बजे तक 6 घंटे के लिए किया जाएगा।
IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral