बहन की शादी कार्ड बांटने गए भाई और उसके दोस्त की मौत, घर में पसरा मातम
बालोद। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बहन की शादी का कार्ड बांटने गए भाई और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब दोनों कार्ड बांटकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकराकर खाईं में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र की है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव का युवक दिलीप कुमार अपने दोस्त नवीन कुमार के साथ अपनी बहन के शादी का कार्ड बांटने निकला था। कई कार्ड बांटने के कारण वापसी में रात हो गई। देर रात अपने गांव से 5 किलोमीटर पहले ठेमाबुजुर्ग गांव के आगे पोल्ट्रीफार्म के पास पहुंचे थे, तभी बाइक पेड़ से टकरा गई और खाईं में जा गिरी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।
हादसे से शादी का घर मातम में तब्दील हो गया है। मृतक दिलीप कुमार की बहन की शादी एक सप्ताह बाद होने वाली थी। जिसकी घर मे तैयारियां पूरी कर ली गई थी और भाई भी बहन की शादी का कार्ड खुशी-खुशी बांट रहा था। लेकिन अब शादी वाले घर मे मातम छा गया है। पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।
क्लिक कर पढ़े- आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय में बदलाव, पढ़िए आदेश की कॉपी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral