स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश शुरू, पालक इस तारीख तक करें आवेदन
रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों के एडमिशन के लिए आदेश जारी हो गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक पालक 5 से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित सीट से अधिक आवेदन होने की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी।
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी हो गया है। इस आदेश में 1 मई से 5 मई तक सीट आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने की बात कही गई है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
वहीं चयनित छात्रों के लिए प्रवेश के लिए आवश्यक कार्रवाई 5 मई से 10 में तक निर्धारित की गई है। विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होगीष एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर पाएगा। प्रवेश में कोरोना काल में अपने पालकों को गंवाने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
क्लिक कर पढ़े- आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय में बदलाव, पढ़िए आदेश की कॉपी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral