ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मृतकों के 4 रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या की वजह जान पुलिस हैरान
रायगढ़। कापू इलाक़े में एक ही परिवार को तीन लोगों की निर्ममता से हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी मृतक के नज़दीकी रिश्तेदार हैं। पुलिस ने एक ही परिवार के सभी चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे महुआ बीनने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। साथ ही जादू टोने का अंधविश्वास भी एक कारण था।
पुलिस के अनुसार, मृतका दुहती बाई (60), अमृतलाल (30) और अमृता बाई (15) के प्रमुख हत्या आरोपी के रुप में जिसकी पहचान की गई है उसका नाम विकेश है, जो कि मृतका दुहती बाई का रिश्ते में नाती लगता है। विकेश और उसका परिवार जिसमें उसकी पत्नी और माता-पिता शामिल हैं वे भी इस हत्याकांड में आरोपी बनाए गए हैं, इन पर साक्ष्य छुपाने का आरोप है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
विकेश को शक था कि मृतका जादू टोना करती है, जिसकी वजह से वह पिता नहीं बन पा रहा है, वहीं एक कारण महुआ भी था। महुआ बीनने के इलाक़े को लेकर विकेश मानता था कि मृतक सभी उसके इलाक़े का महुआ बिन रहे हैं। घटना तब हुई जबकि रात को वृध्दा ने संतान ना होने को लेकर सवाल कर दिया।
कप्तान अभिषेक मीणा ने बताया "हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, यह क्षणिक विवाद की परिणति में हुई हत्या है। प्रमुख आरोपी विकेश है जिसने दुहतीबाई और अमृता बाई को मारा और फिर अलग सो रहे अमृतलाल की भी टंगिया से हत्या कर दी। शेष आरोपियो में फुलसाय अगरिया,टूनीबाई और कौशल्या शामिल हैं"
क्लिक कर पढ़े- आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय में बदलाव, पढ़िए आदेश की कॉपी
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral