CSK लगातार दो मैच हारे, पाइंट टेबल में खिसके नीचे

CSK लगातार दो मैच हारे, पाइंट टेबल में खिसके नीचे स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शिकस्त देकर पहली जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ये पहली जीत है। इस मैच के बाद प्वाइंट टेबल में भी कुछ बदलाव हुआ है।    क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… लखनऊ सुपर जायंट्स अब प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गई है, जबकि लगातार दो मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर है। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि चेन्नई की टीम अपने दो शुरुआती मैच हार गई हो।   क्लिक कर पढ़े- RCB vs KKR : दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में लगाया चौका-छक्का, दर्शकों की अटकी रही सांसे प्वाइंट टेबल में अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर बनी हुई है। राजस्थान ने एक ही मैच खेला है और उसके दो प्वाइंट हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होना है।   क्लिक कर पढ़े- IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार, संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी कोलकाता ने अभी तक दो मैच खेले हैं, इनमें एक में जीत और एक में हार मिली है। जबकि पंजाब किंग्स ने अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी थी। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) •    फाफ डु प्लेसिस- 2 मैच, 93 रन •    ईशान किशन- 1 मैच, 81 रन •    रॉबिन उथप्पा- 2 मैच, 78 रन आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)  •    वानिंदु हसारंगा- 2 मैच, 5 विकेट •    उमेश यादव- 2 मैच, 4 विकेट •    ड्वेन ब्रावो- 2 मैच, 4 विकेट IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral