ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकार्ड, मलिंगा को छोड़ा पीछे
ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में बनाया अनोखा रिकार्ड, मलिंगा को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में नया रिकार्ड बना लिया है। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में दीपक हुड्डा को आउट करके उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
इससे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा आगे थे, जिन्हें ब्रावो ने पीछे छोड़ दिया है। मलिंगा ने 170 विकेट लिए थे, जबकि ब्रावो 171 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, इस मैच में चेन्नई की टीम 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के बावजूद हार गई। इस सीजन में यह दूसरा मौका है, जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है।
4 ओवर में एक विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रावो ने इस मैच में 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। ब्रावो पावरप्ले में ही एक विकेट अपने नाम कर सकते थे, लेकिन मोईन अली ने उनकी गेंद पर क्विंटन डिकॉक का आसान कैच छोड़ दिया।
क्लिक कर पढ़े- RCB vs KKR : दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में लगाया चौका-छक्का, दर्शकों की अटकी रही सांसे
लीग में ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
ड्वेन ब्रावो ने 153 मैच में 171 विकेट झटके हैं। लसिथ मलिंगा 122 मैच में 122 विकेट, अमित मिश्रा ने 154 मैच में 166 विकेट हासिल किये। वहीं पीयूष चावला 165 में 157 व हरभजन सिंह ने 163 मैच में 150 विकेट चटकाए।
153 मैच में हासिल किए 171 विकेट
ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में अब तक 153 मैच खेले हैं और इस दौरान 493.3 ओवर की गेंदबाजी की है। उन्होंने दो मेडन ओवर किए हैं और 4116 रन खर्चे हैं। इस दौरान 171 विकेट उनके नाम रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट रहा है।
क्लिक कर पढ़े- IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार, संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
ब्रावो दो बार पारी में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। आईपीएल में ब्रावो ने 8.34 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। ब्रावो के बाद लसिथ मलिंगा आईपीएल में विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अमित मिश्रा तीसरे, पीयुष चावला चौथे और हरभजन सिंह पांचवें स्थान पर हैं।
क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई…
चेन्नई की लगातार दूसरी हार
सीजन में चेन्नई की टीम लगातार दूसरा मुकाबला हारी है। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी सीजन के शुरुआती दो मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ना है। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने शानदार शुरुआत की और इस सीजन पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर (73 रन) बनाया। रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे और अंत में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 210 तक पहुंचाया।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने भी शानदार शुरुआत की और राहुल के साथ मिलकर डिकॉक ने 99 रन जोड़े। राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डिकॉक ने 61 रन बनाए। इसके बाद इविन लुईस ने शानदार 55 रन बनाकर अपनी टीम को तीन गेंद रहते जीत दिला दी।
IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral