सोंढूर डेम में बड़ा हादसा, बोट पलटने से 7 लोग डूबे, 2 लड़कियां गायब
धमतरी। धमतरी के सोंढूर डेम में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बोट पलटने से 7 युवक-युवतियां डूब गए। जिनमे से 5 को बचा लिया गया है। वहीं दो लड़कियां गायब है, जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबकि, गरियाबंद के धवलपुर से धमतरी के बेलरबहरा में युवक व युवतियां शादी समाहरोह में शामिल होने आई थी। आज दोपहर तीन लड़के व चार लडकियां घूमने सोंढूर डेम पहुंची थी। यहां वे डेम में बोटिंग कर रहीं थीं। तभी बोट में पानी भरने लगा।
क्लिक कर पढ़े- ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मृतकों के 4 रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या की वजह जान पुलिस हैरान
पानी भरते देख कर घबरा कर दो लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। जिसके बाद इनमें से 5 तो किसी तरह से बाहर आ गए पर मोनिका व बिंदिया नाम की लड़की गहरे पानी मे समा गए।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की टीम लेकर डेम में पहुंची और दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की पर अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं डूबने से बचे एक युवक को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बहन की शादी कार्ड बांटने गए भाई और उसके दोस्त की मौत, घर में पसरा मातम
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral