सचिव निलंबित, सरपंच को पद से हटाने की तैयारी, पेंशन राशि में की ऐसे की गड़बड़ी

सचिव निलंबित, सरपंच को पद से हटाने की तैयारी, पेंशन राशि में की ऐसे की गड़बड़ी गरियाबंद। मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धोबनमाल में पेंशन राशि में गड़बड़ी सामने आई है। जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं सरपंच पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दरअसल, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत सितंबर से नवंबर 2021 कुल 3 माह की वृद्धा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन की राशि 1 लाख 43 हजार रूपये सरपंच जगतराम नागेश एवं सचिव गौरीशंकर यादव द्वारा आहरण कर भुगतान नहीं किया गया था। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मैनपुर द्वारा 17 फरवरी 2022 को जांच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद को प्रेषित किया गया। प्रतिवेदन में माह सितंबर 2021 से नवंबर 2021 तक कुल 3 माह का पेंशन राशि आहरण कर पेंशनधारियों को भुगतान नहीं किया जाना पाया गया। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) सचिव गौरीशंकर यादव द्वारा ग्राम पंचायत धोबनमाल सेक्टर के करारोपण अधिकारी को पेंशन राशि दिसंबर 2021 तक किये जाने संबंधी जानकारी दिया जाकर गुमराह किया जाता रहा। जबकि उनके द्वारा माह अगस्त 2021 तक का ही भुगतान किया गया था। बता दें कि शासन द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशनधारियों को डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पेंशन राशि अंतरण किये जाने के निर्देश है। जिन पेंशनधारियों का खाता ऑनलाइन पीएफएमएस में रजिस्टर्ड नहीं है, उन्हें ग्राम पंचायतों के माध्यम से उनके बैंक खाते में आर.टी. जी.एस. के माध्यम से भुगतान करने के निर्देश समय-समय पर जारी किये गये है। किंतु सरपंच एवं सचिव द्वारा पूरी राशि नगद आहरण किया जाकर गबन की नियत से अपने पास रखा जाना पाया गया, जिसे शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित सेक्टर के करारोपण अधिकारी के माध्यम से पेंशनधारियों को पेंशन भुगतान करवाया गया है। बहन की शादी कार्ड बांटने गए भाई और उसके दोस्त की मौत, घर में पसरा मातम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral