एसडीएम ने कलेक्टर को जारी कर दिया नोटिस, फिर मांगी लिखित माफी, जानिए पूरा मामला बलौदाबाजार। कलेक्टर द्वारा एसडीएम को नोटिस जारी करने का अधिकार है लेकिन एक एसडीएम ने नियम से परे जाकर कलेक्टर को ही नोटिस जारी कर दिया। यह रोचक मामला बलौदाबाजार जिले के भाटापारा का है। इसे त्रुटिवश कलेक्टर को नोटिस जारी होना बताया जा रहा। इस मामले में भाटापारा एसडीएम लवीना पांडेय ने कलेक्टर डोमन सिंह को लिखित में अवगत कराते हुए माफी मांग ली है। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनारावृत्ति नहीं होने का उल्लेख किया गया है। एसडीएम ने इस संबंध में बताया कि ज्ञापन के स्थान पर टंकण त्रुटिवश कारण बताओ नोटिस अंकित हो गया था। जिला कार्यालय से वन अधिकार पट्टा वितरण की जानकारी त्वरित मंगाई गई थी। जिसमें जानकारी तैयार करने में संबंधित लिपिक द्वारा टंकण में ज्ञापन के स्थान पर कारण बताओ नोटिस अंकित कर दिया था। जो कि कापी पेस्ट था। अति आवश्यक बैठक में व्यस्त होने के कारण हस्ताक्षर कर जानकारी प्रेषित कर दी थी। सचिव निलंबित, सरपंच को पद से हटाने की तैयारी, पेंशन राशि में की ऐसे की गड़बड़ी लिपिक से स्पष्टीकरण गलती का संज्ञान आने पर तत्काल दो मिनट के भीतर सुधार कर पुन: जानकारी प्रेषित की गई। इस टंकण त्रुटि के संबंध में संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण लिया गया। उन्होंने अपने लिखित जवाब में भूलवश ज्ञापन के स्थान पर कारण बताओ नोटिस अंकित होना बताते हुए क्षमा याचना की है। लिखित में माफी मांगी एसडीएम ने मीडिया को बताया कि मेरे द्वारा कार्यालयीन पत्र 31 मार्च को कार्य में अधिक व्यस्तता होने कारण हस्ताक्षर करना स्वीकार करते हुए तथा शीघ्र सुधार कर संशोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस संबंध में कलेक्टर को अवगत कराते हुए मेरे द्वारा भी क्षमा मांगी गई है। साथ ही इस तरह की गलती भविष्य में पुनारावृत्ति नहीं होने का उल्लेख कर लिखित माफी मांगी गई है। बहन की शादी कार्ड बांटने गए भाई और उसके दोस्त की मौत, घर में पसरा मातम “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral