आईपीएल सट्टा खिलाते 13 लोग गिरफ्तार, करोड़ों के सट्टा-पट्टी जब्त रायपुर। आईपीएल शुरू होते ही सट्टा खिलाने वाले सक्रिय हो गए है। राजधानी में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और दो थानों की पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खिलाते 13 आरोपियों को पकड़ा है। सटोरिए नागपुर और मुंबई से लाइन लेकर किराए के मकान में सट्टा संचालित कर रहे थे। इनके पास से दो लाइन लेने वाली मशीन, 69 नग मोबाइल, सात नग लैपटाप, 47,100 रुपये नकदी, करोड़ों रुपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब आदि जब्त किया गया है। इससे पहले भी क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गई आरोपितों से कुछ और लोगों के नाम मिले हैं, जिन पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने इस आइपीएल सीजन की पहली कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा इलाके में गिरधर खटवानी और आजाद चौक क्षेत्र में राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू किराए पर मकान लेकर क्रिकेट मैच सट्टा खिला रहे थे।