पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाहन ईंधन (Fuel Prices) पर महंगाई की मार से लोग परेशान है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने 1 अप्रैल को महज एक दिन की राहत के बाद आज (शनिवार), 2 अप्रैल को फिर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) दोनों ही वाहन ईंधनों के दामों (Fuel Price) में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है।  भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) 102.61 हो गई है। वहीं डीजल का भाव (Diesel Price) 93.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) बता दें कि 31 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया था। पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले 12 में 10वीं बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।  मध्य प्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल के दाम 117.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का रेट 100.42 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 120.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक 24 मार्च और 1 अप्रैल यानी कुल दो दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 2 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपये 20 पैसे महंगा हो गया है। 22 मार्च से 02 अप्रैल तक यानी कुल 12 दिन में 10 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं। तारीख के अनुसार पेट्रोल में बढ़ोतरी देखिए?

  • 22 मार्च- 80 पैसे
  • 23 मार्च- 80 पैसे
  • 25 मार्च- 80 पैसे
  • 26 मार्च- 80 पैसे
  • 27 मार्च- 50 पैसे
  • 28 मार्च- 30 पैसे
  • 29 मार्च- 80 पैसे
  • 30 मार्च- 80 पैसे
  • 31 मार्च- 80 पैसे
  • 02 अप्रैल- 80 पैसे
IPL-2022 : जीती बाजी हार गई मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में किया पस्त “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral