पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इस तारीख से, उत्तर पुस्तिका कॉलेज में जमा, टाइम टेबल जारी, देखें आदेश
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इस तारीख से, उत्तर पुस्तिका कॉलेज में जमा, टाइम टेबल जारी, देखें आदेश
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होगी। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक 16 अप्रैल से ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को ही बैठक के बाद विश्वविद्यालय ने तय किया है कि अब छात्र को उत्तर पुस्तिका बांटी जाएगी। 2 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आंसर शीट विश्वविद्यालय और कॉलेज से की जाएगी। इन्हें छात्र कॉलेज से ले सकते हैं।
मेल और व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र
13 अप्रैल को उत्तर पुस्तिका बांट दिए जाएंगे इसके बाद 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। सुबह 8:00 बजे छात्रा के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे, जिस दिन प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। उसी दिन आंसर शीट जमा करनी होगी दोपहर 3:00 बजे तक कॉलेज या विश्वविद्यालय जा कर यह आंसर शीट छात्र जमा कर सकेंगे यानी घर बैठे उत्तर लिखने के लिए लगभग 7 घंटे छात्र को मिलेंगे।
ऑनलाइन परीक्षा पर हुआ था आंदोलन
एनएसयूआई विश्वविद्यालय का घेराव कर दिया था कुलपति के पास जाकर छात्रों ने बवाल किया मांग करते हुए कहा था कि छात्रों की पूरे साल सही ढंग से पढ़ाई नहीं हो पाए थे इसलिए परीक्षा ऑनलाइन ही लिया जाए विश्वविद्यालय की तरफ से परीक्षा प्लेन मोड में ले जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया था लेकिन इस सियासी बवाल के बाद आदेश वापस ले लिया।
दुर्ग में 5 अप्रैल से परीक्षा
दुर्ग में विश्वविद्यालय परीक्षा 5 अप्रैल से शुरू होगी। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। पहली बार ऑनलाइन परीक्षा में ऐसा नियम बनाया गया है। यदि छात्र किसी दूसरे से उत्तर पुस्तिका लिखानने की कोशिश करता, या उत्तर पुस्तिका में अधिक हैंड राइटिंग मिलती है तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उत्तर पुस्तिका भी जांच नहीं किया जाएगा।
क्लिक कर पढ़े पीडीएफ- file:///C:/Users/acer/Downloads/01042022104206.pdf