लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, टीआई-एसआई को दिया नोटिस, मुंशी की इंक्रीमेंट रोकी
रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने टिकरापारा थाने के कामकाज पर गहरी नाराजगी जताई है। कार्यों में लापरवाही के कार्ण एसएसपी ने टीआई संजीव मिश्रा और एसआई लालमन साव को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही थाने के मुंशी के इंक्रीमेंट को रोकने के भी निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि एसएसपी अग्रवाल आज थाना टिकरापारा का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उनके द्वारा अन्य राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारी टिकरापारा समेत समस्त थाना स्टाफ के कार्यों की समीक्षा की गई।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
एसएसपी ने थाने स्तर पर संधारित किये जाने वाले समस्त दस्तावेजो, रजिस्टरों व फाइलों के नियमित व समुचित संधारण हेतु समुचित निर्देश दिए। थाने के रजिस्टरो में समुचित प्रविष्टि नहीं किए जाने पर चिकित्सकीय मुलाहिजा संबंधित प्रविष्टियां नियत समय पर नहीं किए जाने को लेकर थाने के मुंशी के इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए गए।
क्लिक कर पढ़े- रेडी टू ईट मामला : हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, महिला समूह को मिली राहत
साथ ही थाने के रजिस्टर व दस्तावेजों का उचित संधारण नहीं पाए जाने पर तथा शिकायतों पर समुचित व त्वरित निराकरण नहीं पाए जाने पर थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक संजीव मिश्रा व थाने के उपनिरीक्षक लालमन साव को शो कॉज नोटिस जारी किया गया।
एसएसपी द्वारा थाने में आने वाले फरियादियों व पीड़ितों से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए तथा कोई भी प्रार्थी या पीड़ित यदि कोई शिकायत लेकर थाने आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।
थाने के कामकाज की समीक्षा करते हुए एसएसपी द्वारा थाने के सभी विवेचकों के प्रकरणों की उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई तथा अपराध, शिकायते व मर्ग प्रकरणों के त्वरित निराकरण को देखते हुए उनके द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी द्वारा समस्त स्टाफ को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों नहीं होनी चाहिए तथा ऐसी अवैधानिक गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाए।
इस आकस्मिक निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (पश्चिम) आकाशराव गिरेपुन्जे, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, थाना प्रभारी संजीव मिश्रा समेत थाना टिकरापारा के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral