रायपुर। प्रदेश में भारी गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से आम लोग बेहद परेशान है। जिसके चलते लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर के समय सड़क सूनी नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय पर गर्मी और बढ़ेगी। लू और गर्म हवा से लोग हलाकान होगे।
वहीं हवा की दिशा में आ रही तब्दीली की वजह से 7 अप्रैल के आते-आते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट महसूस की जा सकेगी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मौसम विभाग ने खासतौर पर रायपुर और बिलासपुर संभाग को लेकर चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि इन हिस्सों में लू चलेगी। आने वाले 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा ही रहेगा। राजधानी रायपुर को लेकर कहा गया है कि यहां अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा।
क्लिक कर पढ़े- रेडी टू ईट मामला : हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, महिला समूह को मिली राहत
मौसम विभाग के एक्सपर्ट एचपी चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है, इसकी वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान कुछ खास नहीं बदलेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री के तापमान में गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।
क्लिक कर पढ़े- लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, टीआई-एसआई को दिया नोटिस, मुंशी की इंक्रीमेंट रोकी