अभिनेता राजकुमार राव से ठगी, पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ले लिया लोन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसमें वे अपने प्रशंसकों के साथ जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया है। जिसे देखकर प्रसंशकों को बड़ी हैरानी हुई। राजकुमार राव ने जानकारी दी है कि उनके साथ ठगी हुई है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है। अभिनेता ने उस ठग के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
केजीएफ चैप्टर 2 का तहलका, ट्रेलर को इतने लोगों ने देखा, बनाया खास रिकार्ड
अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके धोखे से लोन लिया गया है, जिसकी वजह से उनका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हुआ है। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने ट्विटर के जरिए पोस्ट कर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (CIBIL) के अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
RRR ने बाहुबली को छोड़ा पीछे, 600 करोड़ की कमाई की पार