आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से साधा संपर्क, जानिए सिंहदेव ने फिर क्या कहा
आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से साधा संपर्क, जानिए सिंहदेव ने फिर क्या कहा
रायपुर। आम आदमी पार्टी पंजाब जीत के बाद उत्साहित है। अब आप की नजह आगामी विधानसभा चुनावों पर है। इसमें छत्तीसगढ़ भी एक है। पिछली बार आप ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी कामयाबी नहीं मिली। बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इस बार पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में हैं। इसलिए राज्य के बड़े नेताओं के साथ संपर्क साध रहे हैं। जिसका जिक्र छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया है।
सिंहदेव ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने उनसे संपर्क साधा है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने यह बात रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम प्रेस से मिलिए में कही। प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप के लोगों ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन मैं खुलकर कहता हूं कि केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है।
वहीं इस मामले पर अभी आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वे राज्य में बड़े नेता को शामिल करने की बात कह चुके हैं।
मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा- सिंहदेव
सिंहदेव ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कोई असर है। राज्य में फिलहाल आप तीसरा विकल्प नहीं है। इस बातचीत के दौरान सिंहदेव ने साफ तौर पर कहा कि वे कांग्रेसी में रहेंगे, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। बीजेपी में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर विरोध है ,वैसे बीजेपी वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।
बड़ा मुकाम हासिल किया
मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा जो बनना था, वह बन गया, कुछ बनना बाकी है, उसकी चर्चा होती रहती है। प्रयास जारी है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मैंने राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया। अब इसे अंजाम तक पहुंचाने का काम जारी है।
पीएम आवास योजना में सफलता नहीं मिली
मंत्री ने कहा कि टैक्स लगाने की केंद्रीकृत प्रणाली से मैं सहमत नहीं हूं। इस व्यवस्था से सभी राज्य को हानि हो रही है।
सिंहदेव ने स्वीकार करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना में हमें सफलता नहीं मिली। सिंहदेव ने पार्टी बदलने के सवाल पर कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। 'ढाई-ढाई साल' पर पर कहा कि आज नहीं बोल पाऊंगा। कल का पता नहीं। परिवर्तन होगा या नहीं यह हाईकमान पर निर्भर है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral