जॉन अब्राहम की attack कमजोर पड़ी, RRR अब भी आगे

जॉन अब्राहम की attack कमजोर पड़ी, RRR अब भी आगे मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक (attack) 1 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैन्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा था। अब रिलीज के बाद फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन सामने आ गया है।

उम्मीद से कम कलेक्शन

फिल्म attack उम्मीद के मुताबिक, कलेक्शन नहीं कर पाई। कहा जा रहा है कि इसकी वजह राम चरण, जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अटैक के फर्स्ट डे का कलेक्शन ट्विटर पर बताया है। तरण की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने पहले दिन महज 3.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दूसरे और तीसरे दिन अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि आरआरआर की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर जारी रहेगा। RRR ने बाहुबली को छोड़ा पीछे, 600 करोड़ की कमाई की पार

सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया 

बता दें कि जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म अटैक (attack) को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। बॉलीवुड के हिसाब से फिल्म में अच्छा एक्शन और वीएफएक्स देखने को मिल रहा है, जो कुल मिलाकर हॉलीवुड की बराबरी करता दिखता है। हालांकि फिल्म में बहुत कुछ नया नहीं है, फिल्म की कहानी भी आम है और वीएफएक्स और एक्शन ऐसा कुछ अनोखा नहीं, जो इससे पहले हॉलीवुड में दिखा न हो, लेकिन बॉलीवुड के लिहाज से फिल्म अच्छी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को यूनिवर्सल सोल्जर, जीआईजो, आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका सहित कई हॉलीवुड फिल्म का मिक्स बता रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 का तहलका, ट्रेलर को इतने लोगों ने देखा, बनाया खास रिकार्ड “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral