छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री को लेकर नई गाइडलाइन, अब 30 प्रतिशत तक की छूट

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री को लेकर नई गाइडलाइन, अब 30 प्रतिशत तक की छूट रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि की रजिस्ट्री में मिली 40 प्रतिशत तक की छूट की योजना 31 मार्च 2022 से समाप्त हो गई, लेकिन इसके साथ ही शासन की पुरानी घोषणा फिर से प्रभावशील हो गई। इस घोषणा में रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। स्टांप ड्यूटी में लोगों को राहत मिली है। स्टंप ड्यूटी को 5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत किया गया है। दरअसल, 40 प्रतिशत की छूट योजना ने छत्तीसगढ़ में सारे रिकार्ड तोड़ दिये। छूट का लाभ लेने 31 मार्च को 809 लोगों ने पंजीयन कराया था। इस कारण रात 12 बजे तक पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री हुई है। शासन को 31 मार्च को ही करीब 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से साधा संपर्क, जानिए सिंहदेव ने फिर क्या कहा राज्य के कई पंजीयन कार्यालयों में वार्षिक लक्ष्य समय पूर्व पूरा होने पर इसमें दो से तीन बार की वृद्धि की गई। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े नहीं आये हैं पर अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार, इस साल लक्ष्य से लगभग 25 प्रतिशत तक की अधिक आय हुई है। अभी तक लगभग 1919 करोड़ की आय के आंकड़े सामने आ रहे हैं। अंतिम आंकड़ों में ये संख्या बढ़ने की संभावना है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral