सरकारी नौकरी : चतुर्थ श्रेणी के 299 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी : चतुर्थ श्रेणी के 299 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख अम्बिकापुर। स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती निकली है। विभाग ने चतुर्थ श्रेणी के 299 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार, पदों हेतु सरगुजा संभाग के मूल निवासी पात्र होंगे। भर्ती की पूरी प्रक्रिया विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा पूरी करेगा। आनलाईन आवेदन भरने की प्रारम्भिक तिथि 29 मार्च से 20 अप्रैल की रात्रि 11.59 मिनट तक है। (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गए चतुर्थ श्रेणी के पदों में वार्ड बॉय के 95,वार्ड आया के 116,ओटि अटेंडेंट के 15,ओपीड़ी अटेंडेंट के 6,भृत्य के 20,चौकीदार के 15, स्वीपर के 11,धोबी के 4,कुक के 7 समेत 292 पद है। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक त्रुटि सुधार हेतु मौका दिया गया है। आवेदन पत्र के प्रविष्टियों के आधार पर कनिष्ठ बोर्ड वरीयता सूची तैयार करेगा।