MI vs RR : बटलर की आतिशी पारी में उड़े मुंबई इंडियंस, राजस्थान पाइंट टेबल में शीर्ष पर

MI vs RR : बटलर की आतिशी पारी में उड़े मुंबई इंडियंस, राजस्थान पाइंट टेबल में शीर्ष पर स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स अच्छे फार्म में है। 9वें मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू की टीम ने मुंबई के सामने 194 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 ही रन बना सकी। राजस्थान की इस जीत में सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। क्लिक कर पढ़े- KKR vs PBKS : रसेल की तूफानी पारी, पंजाब को 6 विकेट से हराया

मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश

194 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद अनमोलप्रीत सिंह भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। 40 रन पर मुंबई के दो बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद ईशान किशन का विकेट गिरा और मुंबई की पूरी टीम धराशायी हो गई।  (हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए) ईशान किशन ने 54 और तिलक वर्मा 61 रन की पारी खेली। वहीं कीरोन पोलार्ड ने 24 गेंद में 22 रन बनाए। पोलार्ड की धीमी पारी के चलते ही मुंबई यह मैच हार गई। आखिरी के दो ओवरों में पोलार्ड कुछ खास नहीं कर पाए। 

चहल ने बल्लेबाजों को चौकाया 

युजवेन्द्र चहल ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये। इस दौरान उनके पास हैट्रिक लेने का भी मौका था, लेकिन करुण नायर ने कैच छोड़ दिया। चहल के अलावा सैनी ने दो विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

राजस्थान ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। जायसवाल सिर्फ 13 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पडीक्कल भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। जोस बटलर ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और पहले कप्तान सैमसन फिर शिमरोन हेटमायर के साथ दो अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। वहीं सैमसन ने 30 और हेटमेयर ने 14 गेंद में 35 रन बनाए। इन तीनों के अलावा राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। निर्धारित 20 ओवर में राजस्थान की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए। 

बटलर ने IPL में दूसरा शतक जड़ा 

जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में शानदार शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। उन्होंने 68 गेंद में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। सलामी बल्लेबाज बटलर 19वें ओवर में शतक लगाने के बाद आउट हुए। हालांकि, बटलर के आउट होने के कारण राजस्थान की टीम आखिरी दो ओवरों में ज्यादा रन नहीं बना पाई और 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने का उसका सपना अधूरा रह गया।  आखिरी ओवर में बुमराह साबित हुए घाटक जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। राजस्थान की पारी के 19वें ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और दो सेट बल्लेबाजों को आउट किया। इसी वजह से राजस्थान की टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। उनके अलावा टायमल मिल्स ने चार ओर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए। पोलार्ड के हाथ एक सफलता लगी।  क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral