शराब दुकान बंद होने के समय में बदलाव, आदेश जारी
कांकेर। जिले के मदिरा की फुटकर दुकानों को बंद करने के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्दन कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत यह आदेश निकाला है।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
कलेक्टर चन्दन कुमार ने शासकीय राजस्व हित में वर्ष 2022-23 के लिए जिले के देशी विदेशी मदिरा दुकान चारामा, कांकेर एवं भानुप्रतापपुर को प्रातः 09 से रात्रि 10 बजे तक खुले रखने के निर्देश दिये है।
आईपीएल सट्टा खिलाते 13 लोग गिरफ्तार, करोड़ों के सट्टा-पट्टी जब्त
इसी प्रकार जिले के आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्र के देशी, विदेशी मदिरा दुकान नरहरपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, पखांजूर और बांदे के मदिरा दुकान को प्रातः 09 से रात्रि 09 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है। मदिरा दुकानों से होम डिलिवरी, पिक-अप व्यवस्था रात्रि 08 बजे तक यथावत चालू रहेगा।
आईपीएल सट्टा खिलाते 13 लोग गिरफ्तार, करोड़ों के सट्टा-पट्टी जब्त
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral