पेट्रोल-डीजल रविवार को फिर हुआ महंगा, ई बाइक की बिक्री, जानें रायपुर का भाव

पेट्रोल-डीजल रविवार को फिर हुआ महंगा, ई बाइक की बिक्री, जानें रायपुर का भाव रायपुर। पेट्रोल-डीजल रविवार को फिर महंगा हो गया। रायपुर में पेट्रोल 109.40 रुपये प्रति लीटर पर बिका। जबकि डीजल 100.76 रुपये प्रति लीटर पर बिका। अप्रैल माह के पहले ही दिन सुबह पेट्रोल की कीमत 108.57 रुपये करने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने दोपहर बाद कीमतों में कमी कर दी। इसके चलते शुक्रवार एक अप्रैल को दोपहर बाद पेट्रोल 107.74 रुपये प्रति लीटर पर बिका। साथ ही डीजल की कीमतें भी 99.07 रुपये प्रति लीटर रही। शनिवार दो अप्रैल को कंपनियों ने फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी। शनिवार दो अप्रैल को रायपुर में पेट्रोल 108.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.91रुपये प्रति लीटर रहा। आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से साधा संपर्क, जानिए सिंहदेव ने फिर क्या कहा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 22 मार्च से लगातार तेजी आ रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी होनी है। बीते दस दिनों में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल के दाम बीते पौने दो वर्षों में 33 रुपये से अधिक महंगे हुए। साथ ही डीजल की कीमतों में भी 26 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर कुछ दिनों में बाजार में भी देखने को मिलेगा। वाहनों की बिक्री में आई कमी डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से डीजल वाहनों की बिक्री भी घटने लगी है। कार कंपनियों द्वारा भी इन दिनों ज्यादा माइलेज व क्षमता वाली पेट्रोल वाहनों पर फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही इन दिनों ई बाइक की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 2021 में कुल जितनी भी गाड़ियां बिकी थी,उसमें से 35 फीसदी गाड़ियों की बिक्री तीन महीनों में ही हो गई है। आगे भी ई बाइक की जबरदस्त मांग बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral