GT vs DC : हार्दिक की टीम ने दिल्ली को हराया, फर्ग्युसन ने झटके 4 विकेट स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात जाइंट्स (GT) ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम फर्ग्युसन (28 रन पर चार विकेट) और मोहम्मद शमी (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 9 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। टिम सिफर्ट, पृथ्वी शॉ, मंदीप सिंह शुरुआती पांच ओवर में ही वापस लौट गए थे। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने 29 बॉल में 43 रनों की पारी खेली और 7 चौके लगाए। पंत के अलावा दिल्ली की ओर से ललित यादव ने 25 रन, रॉवमैन पावेल ने 20 रनों की पारी खेली। हालांकि, कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ऋषभ पंत ने भी मैच के बाद यही कहा कि बल्लेबाजी यूनिट की कमजोरी के कारण हमने मैच गंवाया है। गिल ने खेली आक्रमक पारी इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। गुजरात को पहले ही ओवर में झटका लगा था, लेकिन शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। शुभमन ने 46 बॉल में 84 रनों का पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। क्लिक कर पढ़े- KKR vs PBKS : रसेल की तूफानी पारी, पंजाब को 6 विकेट से हराया गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए, डेविड मिलर ने 20 रन बनाए। आखिर में राहुल तेवतिया के बनाए गए धुआंधार 14 रनों की बदौलत टीम 171 तक पहुंच पाई। पंड्या ने एक विकेट भी लिया। प्वाइंट टेबल में गुजरात ने लगाई छलांग गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहतरीन रही है, लगातार दो जीत के बाद गुजरात प्वाइंट टेबल में टॉप 3 में बनी हुई है। दो मैच जीत के साथ गुजरात के 4 प्वाइंट हैं और 0.495 का नेट रनरेट है। गुजरात से आगे सिर्फ राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ही हैं, दोनों टीमों के चार-चार प्वाइंट ही हैं। क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral