काम का तनाव! : बैंक में चपरासी ने की खुदकुशी, मौके पर सुसाइड नोट बरामद

काम का तनाव! : बैंक में चपरासी ने की खुदकुशी, मौके पर सुसाइड नोट बरामद राजनांदगांव। बैंक के अंदर एक चपरासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में लोगों ने शव को पंखे पर लटके हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। चपरासी ने शनिवार रात को ये आत्मघाटी कदम उठाया। सूचना के बाद सुबह फॉरेंसिक की टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी है। घटना घुमका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, घुमका निवासी ढाल सिंह (27) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब 7-8 बजे घर चले गए। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने देखा कि बैंक का ताला खुला है। चोरों के संदेह में ग्रामीणों ने बैंक में झांक कर देखा तो अंदर पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से 4 लाइन का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें ढाल सिंह ने काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। सुबह बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस उनके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral