Vodafone Idea का 30 और 31 दिन वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च, ग्राहकों को दिया ये बड़ा ऑफर

Vodafone Idea का 30 और 31 दिन वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च, ग्राहकों को दिया ये बड़ा ऑफर नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक TRAI ने भारत की टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिनों की वैलिडिटी पर फटकार लगाई थी। कहा था कि एक ऐसा प्लान पेश करो, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता हो। Trai के इस निर्देश का सभी कंपनियों ने पालन किया है। जियो एयरटेल के बाद Vodafone Idea (Vi) ने 30 और 31 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर दिया है। Vodafone Idea के 30 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 327 रुपये रखी गई है।  Vodafone Idea ने 327 रुपये के अलावा 337 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 31 दिन की है। यानी जो कस्टमर्स 28 दिन वाले प्लान्स की जगह पूरे एक महीने वाले प्लान्स को चाहते थे वो इन रिचार्ज प्लान्स के साथ जा सकते हैं।

Vodafone Idea का 327 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea का 327 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉल और रोज 100SMS देती है। इस प्रीपेड प्लान में टोटल 25GB डेटा दिया जाता है। इसमें Vi Movies & TV Classic का भी सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जाता है।   

Vodafone Idea का 337 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea का 337 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 31 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉल और रोज 100SMS देती है। इस प्रीपेड प्लान में टोटल 28GB डेटा दिया जाता है। इसमें Vi Movies & TV Classic का एक्सेस भी दिया जाता है।  

Airtel 296 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

बता दें कि Airtel ने भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ दो नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है। Airtel ने 296 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें 30 दिन के लिए 25GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा Airtel ने 310 रुपये का प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया है। इसमें 2GB डेली डेटा दिया जाता है।  इस तरह एक हफ्ते में ही एक महीने वाले कुल 5 नए प्लान लॉन्च हो गए हैं। यहां हम आपके लिए इन सभी रिचार्ज की लिस्ट लेकर आए हैं। 

Reliance Jio का 256 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो ने इसे calendar month validity (कैलेंडर मंथ वैलिडिटी) प्लान कहा है, जो पूरा एक महीना, यानी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा यानी कुल 45 जीबी डेटा मिल जाता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS के अलावा, जियो ऐप्स (Jio Apps) का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral