तीन दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर गई जान

तीन दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर गई जान रायगढ़। जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आई है। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। घटना सारंगढ-बरमकेला मार्ग की है। हादसे के बाद युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हादसे सूचना के बाद बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह  नीलांबर बरिहा (26), दीनबंधु बरिहा (30), और चंद्रसेन चौहान (30) एक ही बाइक में सवार होकर बरमकेला से अपने घर मल्दा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को एचसी बरमकेला लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को थाने में लाकर पुलिस आगे की कार्रवाई  कर रही है। काम का तनाव! : बैंक में चपरासी ने की खुदकुशी, मौके पर सुसाइड नोट बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral