नवा रायपुर किसान आंदोलन, किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का किया ऐलान, दर्जनभर संगठन हुए एकजुट
रायपुर। नवा रायपुर में प्रभावित किसानों का आंदोलन 3 महीने से चल रहा है। किसानपुनर्वास एवं रोजगार की मांग को लेकर डटे हुए है। अब वे आंदोलन का जल्द ही विस्तार करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के 3 दर्जन से भी अधिक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए 12 अप्रैल को एक नई मुहिम शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत “सर्व आंदोलनकारी संगठन” तैयार किया गया है, जिसका संक्षिप्त नाम “साँस” रखा गया है। यह जानकारी रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवा रायपुर प्रभावित किसानों के नेता रूपन लाल चंद्राकर ने दी।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
चंद्राकर ने बताया कि उनके आंदोलन को 90 दिनों से अधिक हो गए हैं। इस बीच उनकी मांगों को लेकर मंत्रिमंडलीय समिति से उनकी वार्ता भी हुई, मगर प्रमुख मांगों का कोई भी हल नहीं निकल सका है। इस आंदोलन के दौरान उन्हें राज्य भर के कई किसान और अन्य संगठनों का समर्थन भी मिला है, जिसकी बदौलत यह आंदोलन अब भी जारी है।
नवा रायपुर में किसान आंदोलन, पैदल मार्च में एक किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
इस आंदोलन के दौरान यह तय किया गया कि अब सभी संगठन एकजुट होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व जन-घोषणापत्र में जो वायदे किये गए थे, उसे पूरा कराने के लिए मुहिम चलाया जाये। दरअसल प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर कई संघ, समिति, सभा, मंच बनाकर आन्दोलनरत हैं। अब सभी संगठित होकर अपनी-अपनी समस्याओं व मांगो के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। इनमें सर्व आदिवासी समाज, अनियमित कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी से लेकर चिटफंड मामले में धोखाधड़ी का शिकार हुए अभिकर्ताओं का संगठन भी शामिल है।