CSK vs PBKS : चेन्नई की बुरी हार, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हरा दिया। रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। वहीं धवन ने 24 गेंदों पर 33 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर सिमट गई।
सीएसके की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। कप्तान रवींद्र जडेजा और मोईन अली शून्य पर आउट हुए। चेन्नई के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सिर्फ उथप्पा, रायुडू, शिवम और धोनी दहाई का आंकड़ा छू सके।
टी20 लीग के एक मैच में (CSK vs PBKS) पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके की टीम 18 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से पंजाब ने मुकाबला 54 रन से जीता। पंजाब की यह 3 मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले सीएसके को केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी हार मिली थी. नए कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। दूसरे ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ एक रन बनाकर तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का शिकार बने। अगले ओवर में रॉबिन उथप्पा 10 गेंद पर 13 रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए। तेज गेंदबाज वैभव आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। इसके बाद उतरे मोइन अली खाता तक नहीं खोल सके और वैभव का ही शिकार बने। टीम ने 22 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
जडेजा और रायुडू भी फेल, चेन्नई की हुई हार
कप्तान रवींद्र जडेजा भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। वे 3 गेंद पर शून्य रन बनाकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शिकार हुए। इसके बाद अंबाती रायुडू को ओडियन स्मिथ ने आउट किया।उन्होंने 13 रन बना। चेन्नई की आधी टीम 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और शिवम दुबे ने टीम को संभालने की कोशिश की।
तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi
लिविंगस्टोन और धवन ने संभाला
मैच में चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर पहले ओवर में हुए। भानुका राजपक्षे भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। 14 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद लियाम लिविंगस्टोन और शिखर धवन ने टीम को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। धवन 24 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए।
लिविंगस्टोन ने लगाया अर्धशतक
लिविंगस्टोन ने इस बीच 27 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वे 32 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 5 चौका और 5 छक्का जड़ा. फिर जितेश शर्मा ने 17 गेंद पर 26 रन बनाकर टीम को स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। हालांकि पंजाब के बल्लेबाज अंतिम 5 ओवर में सिर्फ 33 रन बना सके। इस कारण टीम 200 रन तक नहीं पहुंच सकी। चेन्नई की ओर से क्रिस जॉर्डन और प्रिटोरियस दोनों ने 2-2 विकेट झटके।
क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई…
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral