परिवार को बंधक बनाकर डकैती, 10 लाख के अधिक के जेवर लूटकर फरार

परिवार को बंधक बनाकर डकैती, 10 लाख के अधिक के जेवर लूटकर फरार रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में डकैती की बड़ी वारदात हो गई है। देर रात 6 नकाबपोशों ने साईं वाटिका में दाखिल हुए, और यहां एक परिवार को हथियार से डरा धमका कर बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। डकैतों ने नकदी, जेवर समेत 10 लाख से अधिक का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को दी गई। इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने भी मौके पर जायजा लिया। साथ ही एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी भी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिनेश साहू मेडिकल सामानों का सप्लायर है और उनके परिवार में पत्नी और बेटा है, जो इस मकान में रहते है। पुलिस ने बताया कि मकान में रात्रि 3 से 4 के बीच अज्ञात 6 से 7 की संख्या में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने प्रार्थी व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में चोरी की है। आरोपियों में से एक व्यक्ति के पास डंडा था। आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर घर के आभूषण व नकद रकम की चोरी की। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में दिनेश कुमार साहू के मकान में रात्रि 3 से 4 के बीच अज्ञात 6 से 7 की संख्या में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर आरोपियों पतासाजी की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच कर मुआयना कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। क्लिक कर पढ़े- लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, टीआई-एसआई को दिया नोटिस, मुंशी की इंक्रीमेंट रोकी वहीं कॉलोनी वालों ने टिकरापारा पुलिस पर आरोप लगाया है। कहा कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है और न ही टिकरापारा पुलिस किसी शिकायत को गम्भीरता से लेती है। पुलिस की अनदेखी के चलते ही इस तरह की बड़ी चोरी की वारदात इलाके में हुई है। रहवासियों ने टिकरापारा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। बता दें कि एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने पिछले दिनों टिकरापारा थाने के कामकाज पर गहरी नाराजगी जताई थी। कार्यों में लापरवाही के कार्ण एसएसपी ने टीआई संजीव मिश्रा और एसआई लालमन साव को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही थाने के मुंशी के इंक्रीमेंट को रोकने के भी निर्देश दिए थे। नवा रायपुर किसान आंदोलन, किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का किया ऐलान, दर्जनभर संगठन हुए एकजुट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral