अविश्वास प्रस्ताव : नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने दी थी चुनौती बलरामपुर। बलरामपुर नगर पालिका में बड़ा उतरफेर हो गया है। अध्यक्ष गोविंद राम ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे नें उन्होंने पारिवारिक कारणों से त्याग पत्र देने की बात कही है। दरअसल, गोविंद राम कांग्रेस के पार्षद थे। उनके ही दल के पार्षदों ने निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इस पर 4 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट होना था। फ्लोर टेस्ट से पहले ही गोविंद राम ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस्तीफे के लिए पारिवारिक वजह बताई है। बता दें कि बलरामपुर नगर पालिका में 15 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस के 8 पार्षद, बीजेपी के 4 और 3 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। चुनाव परिणाम के बाद गोविंद राम को अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बिना सहमति के करोड़ों के काम स्वीकृत करने के विरोध में कांग्रेस के ही पार्षदों ने कलेक्टर से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से साधा संपर्क, जानिए सिंहदेव ने फिर क्या कहा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral