पेंशन दृष्टा सम्मान, सीएम भूपेश बोले- कर्मचारी संगठनों को जल्द मिलेगी नई खुशखबरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने आज इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन दृष्टा से सम्मानित किया। समारोह मे फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सीएम ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें ये जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है। अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गई है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं, सभी का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नई खुशखबरी मिलेगी।
क्लिक कर पढ़े- शिवरीनारायण में भी राम वन गमन पथ परियोजना का काम पूरा, मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अंदाजा था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। सरकार की ताकत अधिकारी-कर्मचारी होते हैं। आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा, इसलिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे।
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया, इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे और एकजुटता के साथ काम किया। इसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ के महामारी के दौरान प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा। ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोनाकाल में वेतन कटौती की लेकिन हमारी सरकार ने वेतन नहीं काटा। मैंने अपने अधिकारियों से दो टूक कह दिया था कि वेतन से बिल्कुल भी कटौती नहीं होगी।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आयुक्त सीआर प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ.अय्याज तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।
नवा रायपुर किसान आंदोलन, किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का किया ऐलान, दर्जनभर संगठन हुए एकजुट
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral