भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप रायगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिला अध्यक्ष पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप है। यह आरोप भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता ने लगाया है। उनकी शिकायत पर सिटी कोतवाली ने एफआईआर दर्ज की है। पिछले कई दिनों से इस मामले में विवाद चला आ रहा था। आखिरकार महिला कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद उमेश अग्रवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है। उसमें लिखा है कि मेरे खिलाफ झूठी एफआईआर हो गई है। परिवार को बंधक बनाकर डकैती, 10 लाख के अधिक के जेवर लूटकर फरार महिला कार्यकर्ता ने दो दिन पहले थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि पार्टी के लिए काम करने के दौरान नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद घर की माली हालत खराब हो गई। इस बारे में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को बताया और काम दिलवाने की गुहार लगाई। आरोप है कि उमेश ने उसे अकेले पार्टी कार्यालय आने को कहा। 2 जून 2021 की सुबह 11 बजे महिला भाजपा कार्यालय पहुंची। उमेश ने अपने कक्ष में महिला के हाथ में 5 हजार रुपए नकद दिए और कई आपत्तिजनक बातें कहीं। अश्लील हरकतें भी की थी। नवा रायपुर किसान आंदोलन, किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का किया ऐलान, दर्जनभर संगठन हुए एकजुट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral