शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर, सिनेमा घरों में इस दिन होगी रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर, सिनेमा घरों में इस दिन होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' जल्द सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी। वैसे इस फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर जारी किया है।
क्लिक कर पढे़- जॉन अब्राहम की attack कमजोर पड़ी, RRR अब भी आगे
फिल्म का एक ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसी बीच अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर का किक्रेट के लिए प्यार और सर्मपण साफ नजर आ रहा है। साथ ही फिल्म के इस नए ट्रेलर में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी और इसमें आने वाले उतार-चढ़ाव की भी झलक देखने के मिली।
RRR ने बाहुबली को छोड़ा पीछे, 600 करोड़ की कमाई की पार
जर्सी 14 अप्रैल को होगी रिलीज (Jersey release on 14 April )
ट्रेलर में शाहिद का क्रिकेट में वापसी के लिए संर्घष भी नजर आ रहा है। इससे पहले फिल्म के नए ट्रेलर रिलीज के बारे में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी थी। बता दें कि फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेता राजकुमार राव से ठगी, पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ले लिया लोन
जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगू फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक है।
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म बड़े पर्दे पर केजीएफ: चैप्टर 2 से भिड़ेगी।
केजीएफ चैप्टर 2 का तहलका, ट्रेलर को इतने लोगों ने देखा, बनाया खास रिकार्ड
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral