हिंसक छात्र : क्लास की छात्रा का गला रेता, हालत गंभीर

हिंसक छात्र : क्लास की छात्रा का गला रेता, हालत गंभीर कोरबा। स्कूल में बच्चे हिंसक होते जा जा रहे हैं। छोटी उम्र में धारदार हथियार से हमला कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सरकारी स्कूल में सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया। छात्र ने अपने कक्षा की एक छात्रा का गला रेत दिया। घटना कोरबा के एक शासकीय स्कूल की है। क्लिक करे- भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी के शासकीय स्कूल में छात्रा कक्षा 8वीं में पढ़ती हैं। छात्रा आज भी स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थी। इस बीच उसी के साथ पढ़ने वाला एक छात्र अपने दो अन्य साथियों के साथ क्लास रूम में पहुंचा और छात्रा का गला रेत दिया। घटना के बाद मौके पर जब स्कूल के शिक्षक पहुंचे। तभी आरोपी उन्हें देखकर बाइक में दो दोस्तों के साथ फरार हो गया। इस वारदात के बाद गंभीर अवस्था मे छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में दोनों से पूछताछ की जा रही हैं। परिवार को बंधक बनाकर डकैती, 10 लाख के अधिक के जेवर लूटकर फरार नवा रायपुर किसान आंदोलन, किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का किया ऐलान, दर्जनभर संगठन हुए एकजुट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral