छत्तीसगढ़ में भारी गर्मी, लोग हलाकान, आज के मौसम को लेकर वैज्ञानिक ने कही ये बात रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी गर्मी पड़ रही है। वहीं प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से बस्तर संभाग में गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी ही होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। सोमवार को रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क था। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप दोपहर की चिलचिलाती धूप चुभने वाली थी। मौसम विभाग का भी कहना है कि अभी गर्मी बनी रहेगी और किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। एक्यूवेदर के अनुसार, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। परिवार को बंधक बनाकर डकैती, 10 लाख के अधिक के जेवर लूटकर फरार 15 अप्रैल तक राहत कोई नहीं वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। स्काइमेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अभी 15 अप्रैल तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं हो रहा है। कूलर, एसी की खरीदी बढ़ी गर्मी में हो रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से इन दिनों एसी, कूलर की मांग काफी बढ़ गई है। कंपनियों द्वारा एसी, कूलर के विभिन्ना माडल बाजार में उतारे गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कूलर और एसी के कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। नवा रायपुर किसान आंदोलन, किसानों ने प्रदर्शन तेज करने का किया ऐलान, दर्जनभर संगठन हुए एकजुट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral