पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, दो हफ्ते में बढ़े 9.20 रुपए, जानें आज का भाव
पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, दो हफ्ते में बढ़े 9.20 रुपए, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर इजाफा किया गया है। दोनों के रेट में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। अब राजधानी में पेट्रोल का दाम 104.61 रुपये और डीजल का दाम 95.87 रुपये हो गया है। वहीं रायपुर में 4 अप्रैल को पेट्रोल 109.82 और डीजल 101.18 रुपए लीटर बिका। आज फिर इसके दाम में वृद्धि हुई है।
क्लिक कर पढ़े- पेट्रोल-डीजल रविवार को फिर हुआ महंगा, ई बाइक की बिक्री, जानें रायपुर का भाव
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 118.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, वहीं अब डीजल भी 103.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) अब 104.61 पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर के करीब है।
दो सप्ताह में 13 बार बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने 15 दिन के भीतर 13 बार पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में बढ़ोतरी है। 22 मार्च से 5 अप्रैल तक पेट्रोल क्रमश: 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40, 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई वृद्धि के साथ अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में 9.20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जा चुका है।
प्राइवेट स्कूल की मनमानी फीस वसूली, कड़ाई करने सरकार ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश, लेकिन 8 फीसदी बढ़ाने की छूट दी
बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है। दिल्ली के अलावा सभी प्रमुख महानगरों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, महंगाई से आम लोग परेशान, जाननिए कितान बढ़ा
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral