LSG Vs SRH : लखनऊ की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में होल्डर का कहर, झटके 3 विकेट

LSG Vs SRH : लखनऊ की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में होल्डर का कहर, झटके 3 विकेट स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की और हैदराबाद को 170 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन हैदराबाद इस लक्ष्य को नहीं पा सकी और उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह तीन मैच में दूसरी जीत है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार है।

आखिरी ओवर में जेसन होल्डर की गेंदबाजी

19.1 ओवर- वाशिंगटन सुंदर आउट 19.2 ओवर- एक रन 19.3 ओवर- एक रन 19.4 ओवर- भुवनेश्वनर कुमार आउट 19.5 ओवर- एक रन 19.6 ओवर- रोमारियो शेफर्ड आउट इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी तीन ओवर में 33 रनों की ज़रूरत थी। जिसके बाद आवेश खान ने लगातार दो विकेट लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स की मैच में वापसी करवाई। आवेश खान ने निकोलस पूरन और अब्दुल समद का विकेट लिया।   सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चौथे ही ओवर में झटका लगा और कप्तान केन विलियमसन आउट हो गए। हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 30 बॉल में  44 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने 24 बॉल में 34 रन बनाए। आखिरी में वाशिंगटन सुंदर ने 14 बॉल में 18 रन टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन लखनऊ की ओर से होल्डर की शानदार बॉलिंग के आगे हैदराबाद की बिल्कुल भी नहीं चली।   क्लिक कर पढ़े- तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi

लखनऊ के लिए राहुल और हुड्डा की बेहतरीन पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और 169 का स्कोर बनाया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल एक बार फिर बढ़िया फॉर्म में दिखे और अपनी पारी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल ने 50 बॉल में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। CSK vs PBKS : चेन्नई की बुरी हार, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हालांकि, इस मैच में लखनऊ की शुरुआत बेहतर नहीं हुई थी। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डि कॉक, इवन लुईस और मनीष पांडे जल्दी आउट हुए। जिसके बाद केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। दीपक हुड्डा ने अपनी टीम के लिए 33 बॉल में 51 रन बनाए। जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। अंत में एक बार फिर आयुष बदोनी ने छोटी लेकिन आकर्षक पारी खेली। आयुष ने 12 बॉल में 19 रन बनाए। अगर हैदराबाद की बात करें तो वाशिंगटन सुंदर, टी। नटराजन और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए। क्लिक कर पढ़े- PBKS vs RCB : पंजाब की धमाकेदार जीत, कोहली-फाफ की पारी बेकार, बेंगलुरु की टीम 205 रन नहीं बचा पाई… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral