कौन बनेगा करोड़पति शो जल्द होगा शुरू, प्रतिभागी बनने ऐसे करे रजिस्ट्रेशन... मुंबई। सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति एक फिर टेलीकास्ट होने जा रहा है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी। प्रोडक्शन हाउस ने डेट अनाउंस कर दी गई है। शो के एक प्रोमो में बताया गया है कि शो के रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से रात 9 बजे शुरू हो रहे हैं। वहीं इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन बड़े क्वीज शो के नए सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। केबीसी 14 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट भी अनाउंस कर दी गई है। कैसे करना होगा शो में रजिस्ट्रेशन? आप भी अगर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस सपने को सच करने का अब वक्त आ गया है। कौन बनेगा करोड़पति 14 शो में शामिल होने के लिए आप 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देना होगा। बिग बी रात 9 बजे सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब आप अगले दिन रात 9 बजे तक दे सकेंगे। जिन लोगों के ज्यादातर सवालों के जवाब सही होंगे, उन्हें अगले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा। https://www.instagram.com/tv/Cb2Q28sMi2R/?utm_medium=share_sheet शो के लिए ऐसे करे तैयारी कौन बनेगा करोड़पति 14 में शामिल होने के लिये विशेष तैयारी करनी पड़ती है। जिन लोगों का IQ लेवल बहुत अच्छा है, उनसे ज्यादा बात करने की कोशिश करें। इतिहास की किताबों को अच्छी तरह से पढ़ें और समझें। स्कूल की इतिहास की किताबों पर खास ध्यान दें। रोजाना अखबार पढ़ने की आदत बना लें। हर खबर पर नजर रखें और उसके बारे में नॉलेज रखें। परिवार के सदस्यों संग केबीसी स्टाइल में सवाल-जवाब जरूर करें। ऐसा करने से आपमें कॉन्फिडेंट आएगा और घबराहट कम होगी।