इस जिले में शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती, अभ्यर्थी 18 अप्रैल तक करे आवेदन बेमेतरा। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में शिक्षकों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों से 18 अप्रैल तक आवेदन मंगाये गए हैं। जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, व्याख्याता अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, व्याख्याता वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान समूह अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला हेतु व्याख्याता भौतिक अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम अनारक्षित 01 पद, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा हेतु शिक्षक अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम, अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, प्रयोगशाला सहायक अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर हेतु व्याख्याता वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, ग्रंथपाल अनारक्षित 01 पद इस प्रकार कुल 19 पदों पर संविदा पर नियुक्ति किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, विशेष दुकान से यूनिफार्म खरीदी की शिकायत, विभाग ने दिए सख्त निर्देश उपरोक्त पदो में संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https:// bemetara.gov.in एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कार्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में जमा होने की प्रारम्भ तिथि 05 अप्रैल 2022 तथा अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्राइवेट स्कूल की मनमानी फीस वसूली, कड़ाई करने सरकार ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश, लेकिन 8 फीसदी बढ़ाने की छूट दी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral