कोरोना के घाटक वैरिएंट XE भारत में दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता मुंबई। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE भारत में दाखिल हो गया है। संक्रमण का पहला केस बुधवार को मुंबई में मिला है। कुल 376 सैंपल लिये गए थे, जिनकी जांच में एक मरीज में कोरोना के XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस वैरिएंट की शुरुआत युनाइटेड किंगडम से हुई थी। मुंबई इंडियंस के होनहार खिलाड़ी तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi बीएमसी ने बताया है कि शहर में XE वैरिएंट और कप्पा वैरिएंट के एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 230 लोगों की रिपोर्ट सीरो सर्वे के लिए भेजी गई थी। इनमें से 21 लोगों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन या फिर गहन निगरानी की जरूरत नहीं पड़ी।
इस जिले में शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती, अभ्यर्थी 18 अप्रैल तक करे आवेदन
XE वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो स्ट्रेन्स BA.1 और BA.2 को मिलाकर बना है। इसका पहला केस ब्रिटेन में पाया गया था और इसे XE वैरिएंट नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आशंका जताई है कि यह वैरिएंट सबसे तेजी से फैलने वाला साबित हो सकता है। भारत में कोरोना केसों में लगातार कमी देखी जा रही है और एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से कम होते हुए 15 हजार से कम रह गई है। ऐसे में अब XE वैरिएंट का पाया जाना चिंताएं बढ़ाने वाला है। इससे अब तक मिली सफलता पर पानी फिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, विशेष दुकान से यूनिफार्म खरीदी की शिकायत, विभाग ने दिए सख्त निर्देश बता दें कि चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में एक बार फिर से कोरोना सिर उठा रहा है। चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई में लॉकडाउन की स्थिति है और एक दिन में लाखों टेस्ट किए जा रहे हैं। आईआईटी कानपुर के अनुमान के मुताबिक भारत में भी जून, 2022 तक कोरोना संक्रमण की चौथी लहर दस्तक दे सकती है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में कोरोना की नई लहर के पहले की तरह घातक होने की आशंका नहीं है। प्राइवेट स्कूल की मनमानी फीस वसूली, कड़ाई करने सरकार ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश, लेकिन 8 फीसदी बढ़ाने की छूट दी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral