तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम जशपुर। जिले के बोखी बरटोली गांव में दो बच्चे तालाब में डूब गए, जिससे दोनों मासूम की मौत हो गई है। दोनों बच्चे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब में नहाने गए थे। उसी दौरान नहाते समय गहरे पानी मे चले जाने से दोनों की डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा गया है। बताया जा रहा है कि तालाब में अनुराग नाम का बच्चा डूबने लगा जिसे बचाने के लिए गायत्री भी पीछे-पीछे चली गई। इस दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। बीती रात उनके शव को तालाब से बाहर निकाला गया है। इस घटना से पूरे गांव मे मातम पसर हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक गायत्री तीसरी क्लास की छात्रा थी, जबकि अनुराग चौथी में पढ़ता था। प्राइवेट स्कूल की मनमानी फीस वसूली, कड़ाई करने सरकार ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश, लेकिन 8 फीसदी बढ़ाने की छूट दी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral