छत्तीसगढ़ में कई पैसेंजर ट्रेन रद्द : सांसद छाया वर्मा ने रेल मंत्री से बोलीं- पेट्रोल-डीजल की महंगाई में जनता पर दोहरी मार

छत्तीसगढ़ में कई पैसेंजर ट्रेन रद्द : सांसद छाया वर्मा ने रेल मंत्री से बोलीं- पेट्रोल-डीजल की महंगाई में जनता पर दोहरी मार रायपुर। दक्षिण पू्र्व मध्य रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे नियमित यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी को देखते कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेनें रद्द करने का मुद्दा उठाया है। केंद्रीय मंत्री से आम आदमी के हित में ट्रेेनें बहाल करने का निवेदन किया। मंत्री को सौंपे पत्र में लिखा है, दक्षिण पू्र्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ में चलने वाली 10 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द कर दिया गया है। कुछ पैसेंजर ट्रेनों को आए दिन निरस्त कर दिया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय यात्रियों को कठिनाईं का सामना करना पड़ रहा है। एक तो आए दिन पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई बढ़ रही है। और दूसरे कम खर्च में पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने का अवसर रेलवे के अव्यावहारिक कदमों के कारण छत्तीसगढ़ के आम आदमी के जेब पर भारी पड़ रही है।  क्लिक कर इसे पढ़े-  राज्यभर में होगी करीब एक हजार परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना, 5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार स्थानीय लोगों में ऐसी चर्चा है कि रेलवे में निजीकरण को बढ़ावा देने की सोची समझी रणनीति अपनाई जा रही है।  सांसद छाया वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि पूर्व मध्य रेलवे द्वारा निरस्त पैसेंजर ट्रेनों को अविलंब बहाल करने आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें, जिससे छत्तीसगढ़ का आम आदमी काम खर्च में फिर से सफर कर सकें।

पढ़िए पत्र-

  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गोठान में लगाई चौपाल, महिला समूहों से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की ली जानकारी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira