दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल

दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल महासमुंद। जिले में आज सुबह साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। इसमें 4 लोगों की मौके पर जान चली गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 की हालत गंभीर है।    जानकारी के अनुसार, महासमुंद बसना के जमडी गांव के 16 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सभी भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से कुछ दूर पहले पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सीधे बगल के खेत में जा गिरी। क्लिक कर पढ़े- माजदा और TVS XL में आमने-सामने भीषण टक्कर, ग्रामीण की जिंदा जलकर मौत हादसे के बाद गाड़ी के नीचे कई लोग दब गए। इस कारण मौके पर ही बुरन सोनवानी, पुनीबाई चौहान, ग्रहणलाल और जयंती चौहान की मौत हो गई। इनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।  घटना के बाद तुरंत ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां 3 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद भेजा गया है। हादसे की खबर तुरंत ही प्रशासन और पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हादसा करीब 11.30 बजे के आस-पास हुआ है। फिलहाल शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन भी मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने बसना के अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना है,और डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गोठान में लगाई चौपाल, महिला समूहों से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की ली जानकारी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira