नागिन का बदला : पिता ने नाग को मार जंगल में फेंका, नागिन ने बेटे को डस लिया...

भोपाल। इंसान अपनी दुश्मनी का बदला लेते हैं, जिसकी उसकी सजा भुगतनी होती है, लेकिन जीव जंतु भी अपनों पर हुए जुल्म का बदला लेते हैं, ऐसा कहा जाता है। इसमें सांप का बदला काफी प्रचलित है। 90 के दशक के फिल्मों में नाग-नागिन का बदला दिखाया जाता था। लेकिन हकीकत में एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीहोर  से सामने आया है। यहां पर एक एक बच्चे की मौत सांप के काटने से हो गई। ग्रामीण इसे सांप का बदला बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीहोर में एक शख्स ने नाग को पीट-पीटकर मार डाला था। बताया जाता है कि अगले दिन ही उसके बेटे को दूसरे सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, पेशे से मजदूर किशोरी लाल के घर गुरुवार को घर के पास नाग दिखाई दिया था, जिसे किशोरी लाल ने मारकर नाग को जंगल में फेंक दिया। उसी दिन देर रात करीब 2 बजे घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे रोहित ( 12 ) को नागिन ने डस लिया। इसके बाद रोहित रोते हुए उठा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह भी पढ़े- चन्द्रखुरी में होगी बनवासी राम की जीवंत प्रस्तुति परिजनों ने उसे नर्मदापुरम अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन भोपाल ना ले जाकर गांव वापस लेते आए। इसके बाद गांव में झाड़-फूंक किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

ग्रामीणों ने नागिन को मार डाला

जिस रात नागिन ने बच्चे को डसा, गांव वालों ने उसी रात नागिन को खोजकर मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि नागिन ने नाग की मौत का बदला लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रोहित की मौत की वजह सांप के डसने से बताया गया है। यह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira