व्यापमं ने PET, PAT, PPHT समेत 8 परीक्षाओं की तिथि की घोषित, देखें
व्यापमं ने PET, PAT, PPHT समेत 8 परीक्षाओं की तिथि की घोषित, देखें
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने महाविद्यालयों में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। व्यापमं की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 22 मई को PET और PPHT की परीक्षा होगी।
देखिए परीक्षाओं की तिथि
- PET22 –22 मई
- PPHT22 –22 मई
- MCA22– 29 मई
- PPT22– 29 मई
- PAT22– 05 जून
- PVPT22– 05 जून
- B.Ed. 22– 12 जून
- D.El.Ed.22– 12 जून
- B.A.B.Ed.22– 19 जून
- B.Sc.B.Ed.22– 19 जून

आवेदन तारीख बाद में होगी घोषित
व्यापमं के नियंत्रक डॉ सुधीर ने बताया कि आवश्यक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर विभागों से मिले प्रस्ताव के आधार पर प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की गई है। परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि तथा आवेदन के संबंध में दिशा निर्देश अलग से जारी होंगे।
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए निःशुल्क होगी परीक्षा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि व्यापमं और पीएससी की परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। इस विषय में व्यापमं के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बाहर के राज्यों के निवासियों से नियमानुसार शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश बाद में जारी की जाएंगे। जिसमें इन सभी बातों की विस्तृत जानकारी होगी।
विद्यार्थियों को शाला प्रवेश के दिन ही मिलेगी निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira