झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 100 झुग्गी जलकर हुआ राख, 10 गैस सिलेंडर ब्लास्ट

झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 100 झुग्गी जलकर हुआ राख, 10 गैस सिलेंडर ब्लास्ट दुर्ग। भिलाई के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आग के कारण 10 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे आग और फैल गई। राहत की बात है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है।  दरअसल, यह आगजनी भिलाई के सूर्या नगर बस्ती इलाके में हुई है। घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। वहीं दुख की बात है कि इस भीषण गर्मी में लोगों के सिर से छांव छीन गया।  इधर, आग की सूचना पाकर जिला प्रशासन व फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर उपस्थित हैं। लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

सड़क हादसे में तीन बाइक सवार की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

जानकारी के अनुसार, सूर्या नगर के बस्ती में दोपहर सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान दोपहर को करीब 3.30 बजे एक घर में आग लगी। जिससे करीब धीरे-धीरे 100 से ज्यादा घरों को आग ने चपेट में ले लिया।  बता दें कि इस इलाके में अधिकतर कच्चे मकान हैं। यहां लोग अस्थाई तौर पर झुग्गी बनाकर रहते हैं। मकानों को टीनें, या पॉलीथिन में ढककर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई के फल मंडी पावर हाऊस के पीछे स्थित बस्ती में लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर सर्वेश्वर एन. भुरे को घटना से प्रभावित घायलों के त्वरित तथा उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रेयल जांच के आदेश

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे मजिस्ट्रेयल जांच के आदेश दिए हैं। मुआवजा राशि देने का आदेश दिया हैयह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira