RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव की पारी पर अनुज रावत ने फेरा पानी, मुंबई की हुई चौथी हार

RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव की पारी पर अनुज रावत ने फेरा पानी, मुंबई की हुई चौथी हार स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के दिन ठीक नहीं चल रहे। शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत से आरसीबी के हौंसले बुलंद है। प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बाद तीसरे पायदान पर है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के नाबाद 68 रनों के दम पर 152 रनों का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने अनुज रावत के 66 और विराट कोहली के 48 रनों के दम पर इस स्कोर को 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मैंच में आरसीबी के लिए हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट चटकाए। CSK vs SRH : चैंपियन चेन्नई की चौथी हार, हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी  मुंबई द्वारा मिले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठोस रही थी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (16) और अनुज रावत के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली अनुज रावत के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 17वें ओवर की 5वीं गेंद पर अनुज रावद को रमनदीप सिंह ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं विराट कोहली 19वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रेविस का पहला शिकार बने। कोहली को LBW आउट देने का फैसला विवादास्पद था क्योंकि कोहली का मानना था कि गेंद उनके बैट पर लगी है मगर थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद बैट और पैड पर एक साथ लगी है जिस वजह से उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले के साथ जाने का मन बनाया। LSG Vs SRH : लखनऊ की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में होल्डर का कहर, झटके 3 विकेट कोहली के आउट होने के बाद मैक्सवेल ने दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाकार टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 8 और दिनेश कार्तिक 7 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26-26 रन बनाकर तेज तर्रार शुरुआत दी थी। मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 50 के स्कोर पर लगा। मगर अगले 12 रनों के अंदर मुंबई ने 4 और विकेट खो दिए। 50 पर पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन हो गया था। मुंबई को 6ठां झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। तब ऐसा लग रहा था कि मुंबई 120 रन पर ही सिमट जाएगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। इस खिलाड़ी ने 68 रन की पारी खेलकर टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। क्लिक कर पढ़े- तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral