तेज रफ्तार ट्रक ने पैैरामेडिकल स्टॉफ को मारी टक्कर, मौके पर मौत रायगढ़। संबलपुरी में शाकंभरी स्टील प्लांट के पास ट्रक ने बाइक सवार शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक तमनार में जिंदल की डिस्पेंसरी में पैरामेडिकल स्टाफ था। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 100 झुग्गी जलकर हुआ राख, 10 गैस सिलेंडर ब्लास्ट जानकारी के अनुसार, जूटमिल गांधी नगर का रहने वाला सुरेश साहू (40) तमनार में जेपीएल द्वारा संचालित डिस्पेंसरी में पैरा मेडिकल स्टाफ था। वह दो-तीन दिनों की छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार शाम 5 वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला। इस दौरान सबंलपुरी के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित स्कूल की बाउंड्रीवाल से जा टकराया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़े- दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, 7 घायल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira