धान बोनस में कटौती की शिकायत, भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

धान बोनस में कटौती की शिकायत, भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेशभर में राज्य सरकार का पुतला जलाया। आरोप लगाया कि धान बोनस की अंतिम किस्त में कटौती की गई है। राजधानी रायपुर में धरनास्थल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ काफी देर तक झूमाझटकी हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद भाजपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने मीडिया को बताया कि किसानों को धान बोनस के अंतिम किस्त की राशि में तीस से चालीस प्रतिशत की कटौती की शिकायतें हैं। इसे लेकर कोई भी जिम्मेदार बताने के लिए तैयार नहीं है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रदेश भर में पुतला जलाया गया। राजधानी में प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिला मंत्री नरेश नामदेव, दिनेश तिवारी, शंकर धीवर, मयंक तिवारी, किशोर सिन्हा, सोनू ठाकुर, त्रिभूवन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

 सरकार ने ऐसे तय किया है बोनस

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने पिछले साल 2200 रुपए के हिसाब से धान खरीदी की। समर्थन मूल्य मोटा धान 1815 रुपए और पतला धान 1835 रुपए प्रति क्विंटल था। इस हिसाब से मोटा धान में 685 रुपए और पतला धान में 665 रुपए प्रति क्विंटल बोनस किसानों को दिया।

मोटा और पतला धान के हिसाब से बोनस

यदि एक किसान 10 क्विंटल पतला धान बेचता है तो उसे 6650 रुपए मिलना चाहिए। इसी तरह मोटा धान 10 क्विंटल बेचा है तो 6850 रुपए मिलेगा। 5 क्विंटल और पतला धान 5 क्विंटल बेचा है तो उसे मोटा धान का 3425 रुपए और पतला धान का 3325 रुपए होता है। कुल 6750 रुपए मिलेंगे। छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा ग्रामीण उद्योग केंद्रों का कार्य, प्रदीप शर्मा बोले- 20 लाख क्विंटल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तैयार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira