हैकरों के निशाने पर देश के प्रतिष्ठित संस्थान, UGC के ट्विटर अकाउंट किया हैक नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर ने यूजीसी हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदल दी। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके सैकड़ों ट्वीट भी कर दिए। क्लिक कर पढ़े- केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए CUET पास होना अनिवार्य, UGC ने दिया परीक्षा अपडेट मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल शनिवार को करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा था जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा था। शुरुआत में इसका प्रोफाइल फोटो बदल दिया गया था, लेकिन फिर खाली नजर आने लगा था। मौसम विभाग को वापस इसे हासिल करने के लिए करीब दो घंटे का समय लगा। RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव की पारी पर अनुज रावत ने फेरा पानी, मुंबई की हुई चौथी हार इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया था। इसे करीब 29 मिनट के लिए हैक किया गया था। इस दौरान हैकर्स ने कई ट्वीट डिलीट कर दिए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। बाद में इस पर नियंत्रण हासिल कर लिया गया था। अगले दिन शनिवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। इस ट्विटर हैंडल को करीब 40 लाख लोग फॉलो करते हैं। क्लिक कर पढ़े- तिलक वर्मा का जीवन परिचय हिन्दी में, tilak verma biography in hindi “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral